17 जून को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे शनि, इन 3 राशि के जातकों के शुरु होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है. शनि जल्द ही कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उसे वक्री चाल कहा जाता है. वहीं, जब कोई ग्रह सीधी चाल चलता है तो उसे मार्गी चाल कहा जाता है. आम तौर पर ग्रह पश्चिम से पूर्व दिशा में बढ़ते हैं. जब यही पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने लगे तो इन्हें वक्री होना कहा जाता है.

SHANI DEV

अब 17 जून 2023 को रात 10:48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. वक्री होने पर शनि ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी होंगे और सभी राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा. इसके विपरीत, 3 राशि के जातकों को इससे विशेष लाभ होने वाला है.

इन 3 राशि के जातकों के शुरु होंगे अच्छे दिन

मिथुन राशि: शनि इस राशि में नौवें भाव में वक्री हो जाएंगे. नौकरी पेशा करने वाले लोगों को काफी लाभ होगा. इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. परिवार के साथ जल्द ही किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं. समाज में पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है.

सिंह राशि: शनि इस राशि के सप्तम भाव में वक्री हो जाएंगे. अविवाहित लोगों के शादी के योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा करने वाले लोगों को भी लाभ होगा. यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा होने वाला है. शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा. व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं.

मकर राशि: शनि इस राशि के धन भाव में वक्री हो जाएंगे. इस राशि के जातकों को विभिन्न स्त्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी. मान- सम्मान में वृद्धि होगी, आपको कोई उच्च पद प्राप्त होगा. कारोबार में मुनाफे के योग बन रहे हैं, अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.