आज नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शनि देव, इन 3 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले; जानें यहां

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं, शनि देव (Shani Dev) सबसे धीमी गति से चाल चलने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में यह कुंभ राशि में विराजमान है और आज शनि देव नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan) करने वाले हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.

SHANI DEV

जल्द नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शनि देव

18 अगस्त यानि आज एक बार फिर से शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, इससे पहले 6 अप्रैल को शनि देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया था. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र को 27 नक्षत्र में से 25वां नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु है, 18 अगस्त को रात 10:03 मिनट पर शनि पूर्वाभाद्रपद के पहले पद में प्रवेश कर जाएंगे और अक्टूबर महीने तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें शनि की इस चाल से विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि: शनि देव इस राशि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों के कई सालों से रुके हुए काम अब बनने वाले हैं. धन संपत्ति में भी वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं, कारोबार के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  त्रिएकादश योग से शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय, मिलेगी हर कार्य में सफलता

कुंभ राशि: शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. आपको घर- परिवार और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा. शनि की कृपा से समाज में आपकी पद- प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाएंगे. रूपए पैसे से जुड़ी हुई परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कन्या राशि: शनि के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है, प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.