इस साल के अंत में शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को ज्योतिष में सबसे धीमी गति से चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है. वह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में तकरीबन ढाई सालों का समय लेते हैं, ऐसे में दोबारा से उस राशि में प्रवेश करने में शनि को 30 सालों का समय लग जाता है. शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं.

Shani Dev 1

शनि देव अभी मीन राशि में विराजमान है. साथ ही, वह इस साल के लास्ट में मार्गी होने जा रहे है. शनि देव के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ और भाग्योदय के भी योग बनने वाले हैं. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलन काफी अच्छा साबित होगा, क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे है. इस समय आपके काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी. आर्थिक मोचन पर भी यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, धन वृद्धि होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार में अचानक ही कोई बड़ा लाभ हो सकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: शनि देव का सीधी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि के 11 स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. निवेश के लिहाज से समय काफी अच्छा है. इस दौरान आपके जीवन में सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी, कार्य क्षेत्र पर आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि के चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, इस समय आपको भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलेगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.