13 जुलाई को शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, नवंबर महीने तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी चाल में बदलाव करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जैसा कि आपको पता है कि मौजूदा समय में शनि देव (Shani Dev) मीन राशि में विराजमान है. जल्द ही, वह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. शनि देव का चाल बदलना 5 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है.

SHANI DEV

13 जुलाई को शनि बदलेंगे चाल

शनि देव 13 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं और 28 नवंबर 2025 को फिर से अपनी चाल में बदलाव करेंगे. शनि के चाल में बदलाव करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है. शनि के वक्री होने से 5 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इसमें मेष, मिथुन, कर्क, कुंभ और मीन राशि शामिल है. इसके बाद, जब नवंबर महीने में शनि मार्गी होंगे, तो इन राशियों को और भी ज्यादा लाभ मिलने वाला है. ऐसे में शनि की कृपा से इन पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

  • मेष राशि वालों का अगर किसी से कानूनी आपसी विवाद काफी समय से चल रहा है, तो अब आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा.
  • मिथुन राशि के जातको को करियर या बिजनेस में विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
  • कर्क राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
  • कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर सहायता मिलने वाली है. नेटवर्किंग में आपको खूब लाभ मिलेगा.
  • मीन राशि के जातकों के जितने भी पेंडिंग काम है, वह सारे एक- एक करके पूरे होने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.