17 जून को शनि देव हो जाएंगे कुंभ राशि में वक्री, इन 5 भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. शनि देव 17 जून को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. शनि देव को पापी ग्रह भी कहा जाता है, शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर व्यक्ति डर लगता है. शनि देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव केवल अशुभ फल ही देते हो. शनि देव शुभ फल भी देते हैं, शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है.

SHANI DEV

17 जून को शनिदेव हो जाएंगे कुंभ राशि में वक्री

मेष राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं. परिवार से दूर किसी स्थान पर रहना पड़ सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि: मान- सम्मान प्राप्त होगा, कारोबार में सुधार होगा. लाभ के अवसर मिलेंगे, शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि: कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, किसी मित्र की सहायता मिलेगी. घर परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं.

कर्क राशि: नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन के योग बन रहे हैं. अफसरों का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि: नौकरी के लिए दी गई किसी परीक्षा व इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. मान- सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या राशि: शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए इस राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा, स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, खर्च अधिक रहेंगे.

यह भी पढ़े -  भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन, सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलती; बनी रहेगी कृपा

वृश्चिक राशि: कारोबार के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि होगी परन्तु परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा. परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं.

धनु राशि: किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. नौकरी में अफसरों से सद्भाव बना कर रखें, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को नए वाहन की प्राप्ति होगी, नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा, कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा परंतु परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि होगी. शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी, नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं.

मीन राशि: माता- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए, कारोबार का विस्तार होगा. किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, शैक्षिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.