6 जून को मनाई जाएगी शनि जयंती, इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. इस साल शनि जयंती (Shani Jayanti) 6 जून गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. 6 जून का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. शनि जयंती ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को पड़ती है, इसी दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था.

Shani Dev 1

अबकी बार शनि जयंती मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. इन लोगों के जीवन में नया बदलाव देखने को मिलेगा, ये लोग बिजनेस और नौकरी में भी अच्छा काम करने वाले हैं.

इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा 6 जून का दिन

मेष राशि: शनि देव की कृपा इस राशि के जातकों पर रहने वाली है, करियर के लिहाज से यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. प्रमोशन मिल सकता है. धन का निवेश करने की तरफ ध्यान दें, सरकार की तरफ से भी आपको सहायता मिल सकती है.

वृषभ राशि: 6 जून का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इस दिन शनि जयंती है. ऐसे में बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा हो सकता है, करियर में भी आपको आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे. कुल मिलाकर यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ और परीक्षा में सफलता मिल सकती है. आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी, बिजनेस में जल्द ही कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि की वृद्धि होगी, धन की परेशानी भी अब दूर हो जाएगी. शनि देव की कृपा से आपके सभी काम बनने वाले हैं. बिजनेस प्लान को लागू करने के भी आपको कई सारे अवसर मिलने वाले हैं, अब धीरे- धीरे करके सभी रुकावटें खत्म हो जाएंगी .

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.