141 दिनों तक शनि चलेंगे टेढ़ी चाल, इन जातकों को उल्टी चाल चलने से फायदा और इनकी बढ़ेगी परेशानी

ज्योतिष | गोचर कई राशियों को करियर के मामले में बेहद ही शुभ फल प्रदान करने वाला माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं. ग्रहों के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों के लाइफ पर बुरे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं. 17 जून को शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं. शनि की वक्री अवस्था की वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण भी होगा. इससे कुछ राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

SHANI DEV

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मेष राशि: शनि की वक्री चाल की वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होने वाली है. इनको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, इनका मौजूदा समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: शनि की वक्री चाल से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. कार्य क्षेत्र में भी आपके किए गए कार्य की सराहना होगी.

मिथुन राशि: शनि की उल्टी चाल नौकरी और व्यवसाय में तरक्की लेकर आ रही है. इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. इनके आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. निवेश के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं. अगले 141 दिन आप पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहेगी.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह की वक्री चाल काफी अच्छी साबित होगी. इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है, साथ ही आप जल्द कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं. शनि की कृपा की वजह से आपके सभी कार्य पूरे होंगे.

इन राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानियां

कन्या राशि: शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों के लिए अच्छी साबित नहीं होगी, इस राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आने वाला समय आपके लिए अच्छा नहीं है, टेंशन और तनाव बढ़ सकता है. कार्य में सफलता पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

मीन राशि: शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों को कष्ट देगी, आप अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें. आपकी वाणी की वजह से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं जिस वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इस समय आपको काफी संभलकर चलने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.