Jyotish Tips: बन रहा शश राजयोग, वृषभ; मकर और कुंभ राशि के जातकों की होगी चांदी

ज्योतिष, Jyotish Tips | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि गुरु ग्रह को कृपालु ग्रह माना जाता है और शनि को क्रूर और न्याय का देवता कहा जाता है. शनि देव सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह माने जाते हैं, यह एक राशि में तकरीबन ढाई साल तक रहते हैं.

Jyotish Rashi Grah

ऐसे में एक बार फिर से उसी राशि में प्रवेश करने में इन्हें तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है. इस समय शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे.

कब बनता है शश राजयोग

शनि के कुंभ राशि में रहने की वजह से “शश राजयोग” का निर्माण हो रहा है, इसे काभी प्रभावशाली भी माना जाता है. इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शश राजयोग जब बनता है जब शनि देव लग्न भाव से या चंद्रमा भाव से केंद्र पर स्थित हो. अगर साधारण शब्दों में बात की जाए, तो शनि कुंडली में जब शशराज योग बनता है जब यह लग्न या चंद्रमा से पहले चौथ, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में हो.

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि: शश राजयोग दशम यानी कि कर्म भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. करियर में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. लंबे समय से आपके जो भी काम रूके हुए हैं, अब वह पूरे होने वाले हैं. रिश्तो में मधुरता आएगी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है. आपका कारोबार काफी अच्छा चलने वाला है.

मकर राशि: शश राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. 11 वे भाव में यह योग बनने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आपके सभी रुके हुए काम अब बनते हुए दिखाई देंगे और धन में भी वृद्धि होगी. उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश जा सकते हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. विदेश में उच्च शिक्षा पाने का भी आपको मौका मिल सकता है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह फैसला आपके लिए काफी अच्छा होगा. आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी मिल सकता है. बिजनेस में लाभ के अवसर दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.