जल्द होगी गुरु और शुक्र की युति, इन 3 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | बृहस्पति ग्रह को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2025 में बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे साल इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. खास बात यह है कि जुलाई में दैत्यों के गुरु शुक्र भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस वजह से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा. इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rahu Rashi Parivartan

जल्द शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: गज लक्ष्मी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपको संतान से जुड़ी हुई सभी चिताओं से भी राहत मिल जाएगी. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. इनकम के भी नए स्रोत खुलने वाले हैं.

सिंह राशि: गुरु और शुक्र की युति इस राशि के 11वें भाव में होने जा रही है, ऐसे में आपके लिए जल्द ही अच्छा समय शुरू होने वाला है. अचानक से धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा. भाई- बहनों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, बिजनेस में भी तरक्की मिल सकती है, करियर में आपको नई ऊंचाईया मिलने वाली है.

तुला राशि: इस राशि के 9 वें भाव में गजलक्ष्मी योग बन रहा है, ऐसे में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. संतान पक्ष से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है, अब आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कई कामों में आपको सफलता मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.