जल्द होगी गुरु और शुक्र की युति, बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग; चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | गुरु को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. यह शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह तकरीबन 1 साल बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दोबारा उस राशि में प्रवेश करने में गुरु को 12 सालों का समय लग जाता है.

Jyotish Rashi Grah

गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण

इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है, अगले महीने में वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके साथ ही, वह पूरा 1 साल इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान गुरु ग्रह की किसी न किसी तरह से युति होगी, जिससे सभी राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. गुरु यानी कि बृहस्पति ग्रह 14 मई को रात 11:20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9:02 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति होगी. इस वजह से गजलक्ष्मी योग का निर्माण भी होगा यह राजयोग 21 अगस्त तक रहने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

26 जुलाई से शुरू होगा अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी योग का बनना काफी अच्छा रहेगा. यह योग आपके लग्न भाव में शुक्र और गुरु की युति से बन रहा है, ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. साथ ही, आपके धन- धान्य में वृद्धि होगी. भविष्य के लिए भी आप धन संचित करने में कामयाब रहेंगे, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएगी.

कन्या राशि: इस राशि में गजलक्ष्मी योग का निर्माण कर्म भाव में हो रहा है, ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ मिलेगा, नई नौकरी की प्लानिंग कर रहे जातको को सफलता मिल सकती है. आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने वाले हैं, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब पूरे होंगे. जल्द ही, आपको कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है.

कुंभ राशि: इस राशि के पांचवे भाव में शुक्र और गुरु की युति हो रही है, ऐसे में गजलक्ष्मी योग का बना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा रहेगा. मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, इनकम में इजाफे के योग बन रहे हैं. अगर आपके द्वारा किसी काम को लेकर कोई योजना बनाई गई है, तो आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है. प्रमोशन मिल सकता है, शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.