ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) के हिसाब से अप्रैल का महीना काफी खास रहा. सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. यह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य इस समय मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में विराजमान है. आने वाली 27 तारीख को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करके भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य
27 अप्रैल को शाम 7:19 मिनट पर सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 11 मई तक वह इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, सूर्य कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. आकाश मंडल के 27 नक्षत्र में से दूसरा नक्षत्र कृतिका नक्षत्र है. इसके स्वामी शुक्र और राशि मेष है. इस राशि के स्वामी मंगल है. सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश के साथ- साथ मंगल का प्रभाव भी पड़ने वाला है.
इन 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का भरणी नक्षत्र में जाना काफी अच्छा रहने वाला है, इस राशि के सूर्य छठे भाव में विराजमान होंगे. ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. नौकरी पेशा जातको को खूब लाभ मिलने वाला है. आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है, अब आपको पिता का सहयोग मिलेगा. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपको सभी कार्यो में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. शासन संबंधित कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी, आपको इससे लाभ भी मिलने वाला है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, सूर्य इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अब आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होने वाली है. रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति भी धीरे- धीरे मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
