4 दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य देव, इन तीन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, यह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. 14 अप्रैल को सूर्य अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

Sun Suraj Surya

आकाश मंडल में 27 नक्षत्र होते हैं, इसमें से पहला नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र है. इसका स्वामी केतु और राशि मेष है, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और अश्विनी नक्षत्र में उच्च स्थान पर रहने वाले हैं. इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में जाना काफी अच्छा रहेगा, सूर्य इस नक्षत्र में प्रवेश करके लाभ भाव में प्रवेश करेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है, आपको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है.

सिंह राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, सूर्य आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा, परिवार में चली आ रही परेशानियां भी अब खत्म हो जाएगी. भाग्य का साथ मिलने की वजह से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पैसा जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा. लंबे समय से आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही है, अब वह समाप्त होने वाली है.

वृश्चिक राशि: सूर्य अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में काफी उन्नति मिलेगी. वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं, साथ ही आप अपने प्रतिस्पर्धियों को भी कडी टक्कर देने वाले हैं. हर कार्य में सफलता मिल सकती है, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.