14 अप्रैल को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम; जानें कहीं आपको भी तो नहीं मिलेगा लाभ!

ज्योतिष | सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य देव मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने वाले है. इसी वजह से मेष संक्रांति का पर्व भी मनाया जाता है. सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन सूर्य की पूजा उपासना करना काफी खास माना जाता है.

Sun Suraj Surya

14 अप्रैल को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

इस साल 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, सुबह 9:38 मिनट पर सूर्य का यह गोचर होने वाला है. इसी के साथ खरमास के महीने की भी शुरुआत हो जाएगी, सूर्य के इस राशि में प्रवेश करने पर दोनों ग्रहों की युति बनेगी जिससे शुक्रादित्य राजयोग होगा. यह राजयोग अप्रैल महीने के लास्ट तक रहने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इन भाग्यशाली राशियों को न केवल करियर बल्कि समाज में मान- सम्मान के साथ- साथ जीवन में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं.

इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग काफी अच्छा रहेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, सूर्य आपके लग्न भाव में रहेंगे. जिससे आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है. रुके हुए सभी कार्य बनते हुए दिखाई देंगे. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मिथुन राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, अब आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. जल्द ही आप नया काम भी शुरू कर सकते हैं आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: यह राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है, नौकरी कर रहे लोगों को भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, 14 अप्रैल से अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अनुकूल रहेगा, सूर्य इस राशि के स्वामी है. सूर्य का गोचर इस राशि के लिए काफी खास रहेगा. सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है, इस दौरान इनकम में बढ़ोतरी के योग भी बन रहे है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.