साल 2025 में लगेंगे कुल चार ग्रहण, देखें कब लगेगा साल का पहला ग्रहण

ज्योतिष | साल 2024 अब समाप्ति की ओर है. जल्द ही, साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी. साल 2025 ग्रहण के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. बता दें कि साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Chandra Grahan

सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. इस दौरान कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है. नए साल के मौके पर दो आंशिक सूर्य ग्रहण लगेंगे. सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के कारण चंद्रमा पर नहीं पड़ता. इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में किस दिन सूर्य ग्रहण और किस दिन चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं.

साल 2025 में लगेंगे कुल चार ग्रहण

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:41 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2:18 मिनट पर समाप्त होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. वहीं, भारत में दूसरा चंद्र ग्रहण 8 सितंबर को लगने वाला है. यह ग्रहण निश्चित रूप से भारत में दिखाई देगा.

कब दिखाई देगा साल 2025  का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में बातचीत की जाए, तो साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है. यह सुबह 8:50 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12:45 मिनट तक जारी रहेगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो आपको भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में बातचीत की जाए, तो यह 21 सितंबर को शाम 5:39 मिनट पर लगेगा, जो रात को 9:53 मिनट तक जारी रहेगा. भारत में दूसरा सूर्य ग्रहण भी दिखाई नहीं देगा, मूल रूप से 3 प्रकार के ग्रहण होते हैं. जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकर सूर्य ग्रहण शामिल है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.