ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. गजकेसरी योग 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी सुबह तक रहने वाला है.
मन के कारक कहे जाने वाले चंद्रमा वृषभ राशि में 6 फरवरी को सुबह 2:16 मिनट पर प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह इस राशि में पहले से ही विराजमान है. चंद्रमा वृषभ में 8 फरवरी को सुबह 7:06 मिनट तक रहने वाले हैं, ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति की वजह से गज केसरी योग का निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
गजकेसरी राजयोग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
वृषभ राशि: चंद्रमा और गुरु की युति इसी राशि में होने जा रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार्यस्थल पर भी आपको सहयोग मिलेगा, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: गुरु और चंद्रमा की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होगी, रुका हुए सभी काम पूरे होंगे. सफलता मिलने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है, धन लाभ के योग बन रहे है. जल्द ही, आप बिजनेस से जुड़े हुए बड़े फैसले ले सकते हैं. व्यापार में नई योजना बना सकते है, करियर में भी आपको कहीं बेहतरीन मौके मिलने वाले है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए कल से अच्छा समय शुरू हो जाएगा, गुरु और चंद्रमा की युति आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है. इस दौरान आप नई चुनौतियों का सामना करेंगे, लक्ष्यों को प्राप्ति करने में आपको सफलता मिलेंगी.
धनु राशि: गज केसरी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, बिजनेस और नौकरी के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपके पास धन की कमी नहीं होगी, फिजूल खर्चो पर भी नियंत्रण रखें.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
