ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव व्यक्तियों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं, ऐसा भी नहीं है कि शनिदेव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो. जिन राशि के जातकों पर शनि देव मेहरबान होते हैं, उन्हें रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो शनि देव को बेहद ही प्रिय है. जितना जल्दी शनिदेव क्रोधित होते हैं. उतनी ही जल्दी वह प्रसन्न भी हो जाते हैं. जब शनि देव प्रसन्न होते हैं, तो जातको को धन- वैभव, सुख- शांति की प्राप्ति होती है.
इन 3 राशियों पर मेहरबान शनि देव
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को शनि देव की विशेष कृपा मिलने वाली है, आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. इस राशि के स्वामी शुक्र है, जिनका शनि के साथ मित्रता का संबंध है.
तुला राशि: यह राशि शनि देव को अति प्रिय होती है, क्योंकि शनि देव इस राशि में उच्च होते हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों पर भी शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है, शनि देव की कृपा की वजह से यह जातक दिन दुगनी- रात चौगुनी तरक्की करते हैं. शनि देव की आराधना करने से इन्हें जीवन में सुख- समृद्धि प्राप्त होती है.
मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है और यह राशि जल तत्व है. गुरु और शनि के बीच मित्रता का भी संबंध है, जिस वजह से इस राशि के जातकों पर भी शनि देव मेहरबान रहते हैं. आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही, धन- धान्य में वृद्धि होगी. किसी कारणवश पारिवारिक समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
