Rashi Parivartan: आज बुध कर रहे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष, Rashi Parivartan | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जिस भी राशि के जातक पर बुध ग्रह मेहरबान होते हैं, उसका सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है.

Jyotish

आज बुध देव मेष राशि से निकाल कर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे बुध

मेष राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी में भी कोई नया कार्य मिल सकता है. आपको पिता का सहयोग मिलेगा, दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, नए कार्य से आपको लाभ मिलने वाला है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के घर- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, आपकी धन की स्थिति में भी सुधार होगा. आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा. मित्रों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

मिथुन राशि: आज से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं, आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. नौकरी में भी तरक्की के रास्ते खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के घर- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलने वाला है. मानसिक शांति रहेगी, किसी मित्र के सहयोग से आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने वाला है, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.