ज्योतिष | सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों के राजा के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरु शुक्र को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. दोनों ही ग्रह एक- दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं. अगर इन दोनों ग्रहों की स्थिति आपकी राशि में अच्छी होती है, तो आपकी किस्मत बदल जाती है. आज हम आपको इन्हीं दोनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आज होगा इन ग्रहों की स्थिति होगा बदलाव
इस समय सूर्य वृषभ राशि में और शुक्र मीन राशि में विराजमान है. आज रात 10:25 मिनट पर सूर्य और शुक्र एक- दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिस वजह से अर्धकेंद्रीय योग का भी निर्माण हो रहा है. इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
आज से शुरू होगा इनका अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि में सूर्य और शुक्र की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है, लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, शुक्र ग्रह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आपको काफी लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं. रोजगार के मामले में भी आपको लाभ मिलने वाला है. व्यापार की बात की जाए, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति आपके जीवन को बदल देगी.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की स्थिति काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है, परिवार के बीच प्रेम बना रहेगा. आपका समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा. सूर्य के लाभ भाव में जाने की वजह से आकस्मिक धन की प्राप्ति होती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है, लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है. जल्द ही, आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातको को आने वाले समय में विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा, संतान पक्ष की ओर से भी आपकी परेशानी खत्म हो सकती है. समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा. नकारात्मक विचारों से निजात मिल सकती है. पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस से आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी. कार्य स्थल पर जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
