ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. जल्द ही, शनिदेव राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाने की वजह से कुछ राशि के जातकों को शनि की ढैया और साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा. इसके अलावा, कुछ राशि के जातकों पर शनि के साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कल शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश
शनि के गोचर की वजह से मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने जा रही है. शनि की साढ़ेसाती लोहे के पेर में शुरू हो रही है. ऐसे में नौकरी में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है, स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में भी काफी चुनौतियां होगी. आपको क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचाना है. ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है.
वृषभ राशि: शनि का गोचर वृषभ राशि के जातकों के जीवन में काफी तरक्की रहने वाला है, इन्हें शनि के गोचर से कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद दिखाई दे रही है, अब आपकी जितनी भी परेशानियां थी अब वह दूर हो जाएगी.
मिथुन राशि: इस राशि के जातको के लिए शनि का गोचर काफी मिला- जुला रहने वाला है. करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे, लक्ष्य पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को शनि की ढैया से छुटकारा मिल जाएगा, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब इन्हें परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. व्यापार में विस्तार के योग दिखाई दे रहे हैं. नए निवेश से भी आपको लाभ मिलेगा, परिवार में जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे. खर्चों में कमी और इनकम में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाइए दे रहे है.
सिंह राशि: शनि का गोचर इस राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. धन खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
