ज्योतिष | शनि और गुरु को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व प्राप्त है. गुरु ग्रह 11 जून यानी कि आज अस्त होने वाले हैं. अगले महीने की 6 तारीख तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. देवगुरु बृहस्पति का अस्त और उदय होना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जुलाई महीने में गुरु ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. साथ ही शनि का भी एक महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है. एक तरफ गुरु ग्रह को बुद्धि, धन, संतान, ज्ञान, धर्म, शिक्षा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इसके विपरीत, शनि ग्रह को उम्र, दुख, रोग, संघर्ष, तकनीकी और नौकरी का कारक ग्रह माना जाता है. अभी शनि मीन राशि में विराजमान है. शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी है ऐसे में दोनों राशि के जातकों के इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
आज से शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव इस राशि के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक होने वाला है. आपके जीवन में इनकम के भी कई मार्ग खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर निवेश के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है
मीन राशि: शनि का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि इस के जातको के जीवन में खुशियां भरने वाले हैं. गुरु की कृपा से जल्द ही आपकी शादी पक्की भी हो सकती है. ऐसे में दोनों ग्रहों की स्थिति की वजह से इस राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं, धर्म को लेकर आप अत्यधिक जुड़ाव महसूस करेंगे. गुरु की कृपा से संतान की स्थिति में आपको फायदा मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
