शुक्र और केतु चमकाएंगे इन तीन राशियों के जातकों की किस्मत, होगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में संचरण कर लिया है, जहां पहले से ही केतु मौजूद है. इसी वजह से शुक्र और केतु का विशेष संयोग भी बन रहा है.

Jyotish Rashi Grah

इस संयोग का प्रभाव तीन राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. आज के इस खबर में हम आपको उन्ही 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. शुक्र और केतु के प्रभाव की वजह से इन राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ मिलने वाला है.

शुक्र और केतु के संयोग से चमकी इन राशि के जातकों की किस्मत

मेष राशि: शुक्र और केतु का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपकी कुंडली के छठे भाव में यह संयोग बनने जा रहा है. इस दौरान आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा, धन संबंधित परेशानियों से भी अब आपको छुटकारा मिलने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी, पुराने निवेश से आपको निश्चित रूप से लाभ होने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  11 मई को बनेगा लाभ दृष्टि योग और मंगल का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होने वाली है. शुक्र और केतु का संयोग आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वाणी से भी आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे. कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने वाली है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. शुक्र और केतु का संयोग आपके लग्न भाव में बन रहा है. ऐसे में आप धार्मिक व मांगलिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं जिससे आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.