7 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, इन तीन राशि के जातकों पर होगी धन की अपार वर्षा

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है, यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. मौजूदा समय में शुक्र ग्रह मकर राशि में विराजमान है. वहीं, 7 मार्च को सुबह 10:33 मिनट पर यह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. न्याय फल दाता और कर्म फलदाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिस वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान अपार धन- संपदा के रास्ते भी खुलने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को समाज में मान- सम्मान मिलने वाला है. आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने वाली है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, आपके जीवन में खूब खुशियां आएंगी. संतान के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे, नौकरी- पेशा करने वाले जातको को उनके काम की प्रशंसा मिलने वाली है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: शनि और शुक्र की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे. जीवन में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई देंगे. नौकरी में तरक्की के साथ आपको पदोन्नति मिलेगी, संतान के तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को भी लाभ होगा, लंबे समय से अटका हुआ पैसा अब आपको वापिस मिलने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के लग्न भाव में शुक्र और शनि की भी युति हो रही है, ऐसे में इनको जीवन में अपार सफलता मिलेंगी. साथ ही, धन लाभ के साथ-साथ तरक्की भी मिलने वाली है, लंबे समय से अपनी मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की यह तलाश खत्म हो जाएगी. आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे, भौतिक सुख में वृद्धि होगी. संतान की तरफ से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य से जुड़े हुए कुछ अहम फैसले भी ले सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.