ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह को दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है. यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जिन राशि के जातकों पर शुक्र मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में कभी भी धन- वैभव, मान- सम्मान, सुख- समृद्धि आदि की कमी नहीं होती. इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है. जल्द ही, वह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन 31 मई को हो रहा है. वह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.
31 मई से शुरू होगा अच्छा समय
मिथुन राशि: शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शुक्र 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति मिल सकती है. दोस्तों और परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लक्षयों को पाने में कामयाबी हासिल करेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. लंबे समय से नौकरी में चली आ रही परेशानी अब दूर हो जाएगी, व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बढ़िया मुनाफा मिलेगा. पार्टनरशिप के लिए समय एकदम बढ़िया है, जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं, नौकरी में भी लाभ के योग बन रहे हैं. किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके काम की सराहना होगी. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
