शौक बड़ी चीज है: हरियाणा के शख्स ने गाड़ी के लिए मनपसंद नंबर पर खर्चे साढ़े 4 लाख रुपए

कैथल | हर शख्स किसी का कोई न कोई शौक होता है और इस शौक को पूरा करने के लिए कई बार लोग अजीबोगरीब कारनामा भी कर देते हैं. कुछ ऐसा ही मामला हरियाणा के कैथल जिले से सामने आया है जहां एक युवक ने गाड़ी के लिए मनपसंद नंबर खरीदने पर साढ़े 4 लाख रुपए की बोली लगाकर नंबर को हासिल कर लिया. इस युवक का नाम संदीप है और उसने कहा कि इस नंबर को खरीदने के लिए बोली और ऊपर जाती तो भी वह इसे हर हाल में खरीदता क्योंकि 7 डिजिट से उसका खास लगाव है.

Kaithal Car News

इतने रुपए में गाड़ी का नंबर खरीदना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. संदीप ने बताया कि उसकी दूसरी गाड़ी का नंबर भी 7 डिजिट वाला है और उसके बेटा बेटी के जन्मदिन की तारीख भी 7 है, इसलिए उसे 7 डिजिट से इतना प्यार है. अब उसकी दोनों गाड़ियों का नंबर 7777 है और अब वह अपनी स्कूटी के लिए भी ऐसा ही नंबर लेने की हरसंभव कोशिश करेगा.

इतने रुपए में आ जाती नई गाड़ी

वहीं, एक नंबर के लिए इतने पैसे खर्च करने पर लोगों को हैरानी भी हो रही है लेकिन उनका कहना है कि शौक के उपर पैसा मायने नहीं रखता है. लोगों का कहना है कि इतने रुपए में तो एक और नई गाड़ी आ जाती लेकिन संदीप को 7 डिजिट से लगाव था तो उसने इतना पैसा खर्च कर इस नंबर को हासिल किया है. संदीप ने बताया कि इस नंबर की बोली में तीन लोग शामिल हुए थे और आखिरी बोली मैंने लगाई थी, जिससे आगे कोई नहीं बढ़ पाया और नंबर मुझे मिल गया.

साढ़े 4 लाख में बिका नंबर

इस मामले पर SDM संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को नंबर की नई सीरीज लांच की गई थी. इसमें HR08 AF 7777 नंबर की सबसे महंगी साढ़े 4 लाख रुपए बोली लगी थी. बोली 50 हजार रुपए से शुरू हुई थी और संदीप ने इस नंबर पर साढ़े 4 लाख रुपए बोली लगाकर इसे हासिल कर लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.