हरियाणा में 72 करोड़ से बदलेगी इस हाइवे की तस्वीर, दो जिलों के बीच आसान हो जाएगा सफर

करनाल | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कैथल से करनाल हाइवे का 72 करोड़ रुपए से नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए संबंधित एजेंसी को टेंडर अलॉट किया जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

Highway Road 3

हरियाणा में बड़ी आबादी को पहुंचेगी राहत

इस हाइवे का 25 किलोमीटर लंबा हिस्सा कैथल और 37 किलोमीटर लंबाई करनाल जिले में पड़ती है. यह सड़क मार्ग प्रदेश के मुख्य हाइवे में से एक है. यह हाइवे कैथल और करनाल ही नहीं, बल्कि पंजाब समेत अन्य जिलों की कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. इस हाइवे से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. दो बड़े शिक्षण संस्थान भी इस सड़क मार्ग पर स्थित है. ऐसे में इस सड़क मार्ग की हालत सुधारने पर बड़ी आबादी को राहत पहुंचेगी. इस रूट पर स्थित कई गांवों के लोगों, स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से फायदा पहुंचेगा.

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

वर्तमान में कैथल- करनाल हाइवे बदहाल स्थिति से गुजर रहा है. सड़क मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे होने के चलते आए दिन सड़क हादसे होने का अंदेशा बना रहता है. क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहनों के चलने से धुल- मिट्टी उड़ रही है, जिससे छोटे वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. अब जल्द ही इस हाइवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस सड़क मार्ग के नवीनीकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी है. निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लोगों को एक मजबूत सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी ताकि लंबे समय तक उन्हें इसका लाभ मिलता रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.