हरियाणा में टिकट कटने पर इस कदर नाराजगी, पूर्व मंत्री ने CM से हाथ मिलाना भी उचित नहीं समझा

करनाल | हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसके बाद, पार्टी में बग़ावत और भगदड़ का सफर शुरू हो चुका है. कई मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और मंत्रियों की टिकट पर कैंची चलाई गई है, जिसके बाद उनकी खुलकर नाराजगी सामने आ रही है.

Election Vote Chunav

मुख्यमंत्री से नहीं मिलाया हाथ

हरियाणा में टिकट कटने से पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से हाथ भी नहीं मिलाया. दरअसल, मुख्यमंत्री उन्हें मनाने यमुनानगर के रादौर पहुंचे थे जहां कर्णदेव कंबोज ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी.

डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में कंबोज समाज ने कर्णदेव के लिए टिकट की मांग की है. लोगों ने कहा कि उन्हें रादौर या फिर इंद्री विधानसभा सीट से टिकट दी जाएं. बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री ने कर्णदेव कंबोज की तरफ हाथ आगे बढाया तो वो बिना हाथ मिलाएं ही आगे की तरफ बढ़ गए.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

बुलाया गया दिल्ली

इस बैठक में कंबोज समाज ने बीजेपी को दो दिन का समय दिया है. लोगों का कहना है कि 8 सितंबर तक कोई फैसला नहीं लिया गया, तो फिर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा. हालांकि, आज कर्णदेव कंबोज को मनाने के लिए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने दिल्ली बुलाया है. कंबोज करनाल से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.