करनाल के बस स्टैंड पर दो गुटों में हुआ जमीनी विवाद की वजह से झगड़ा, झगड़े में बरसी ईटे

करनाल । हरियाणा के करनाल में दो गुटों में जमीनी विवाद की वजह से झगड़ा हो गया. बता दें कि यह मामला करनाल में पुराने बस स्टैंड के पास का है. वहां एक मिठाई की बड़ी दुकान है, जिसको लेकर दोनों भाइयों के बेटों में विवाद है. इस मामले को लेकर पंचायत होती है और यह फैसला लिया जाता है कि फिलहाल जो दुकान का मालिक है वह दुकान को खाली कर देगा और उसके बदले में दूसरा पक्ष उसे ₹75 लाख देगा.

POLICE

जमीनी विवाद की वजह से दो गुटों में हुआ झगड़ा

परंतु आज सुबह जब दुकान खाली करनी थी , तो कुछ बदमाश वहां आ जाते हैं और लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर देते हैं. यह लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि बस स्टैंड पर ईटे बरसने लगती है. जिस वजह से एक 90 साल की बुजुर्ग महिला को भी ईट लग जाती है. वहाँ दो और लोग भी चोटिल हो जाते हैं.

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. बता दें कि जिनके पास फिलहाल दुकान का मालिकाना हक है उन्हें 75 लाख रुपए दूसरे पक्ष से लेने हैं, परंतु दूसरा पक्ष बाद में पैसे देने की बात कहता है. इसी बात को लेकर आज दुकान पर धमकाने के लिए कुछ बदमाशों के साथ कुछ लोग आए और वहां पर बदमाशी शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले की शिकायत ले ली है. अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.