करनाल में लगेगा रोजगार मेला, गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड से करें रजिस्ट्रेशन

करनाल | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपके लिए नौकरी से संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. आपको बता दें कि करनाल में जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस जॉब फेयर की मदद से आप नौकरी हासिल कर सकते हैं.

Job Exam Student Collage

13 को लगेगा रोजगार मेला

करनाल में यह जॉब फेयर आने वाली 13 तारीख को लगने जा रहा है. करनाल जिले की आईटीआई में यह रोजगार मेला लगने जा रहा है. सभी इच्छुक उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निसिंग के उप- प्रधानाचार्य जसविंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप सह रोजगार मेले का आयोजन संस्थान परिसर में 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा.

 गूगल फॉर्म से करना होगा रजिस्ट्रेशन

उन्होंने बताया कि आईटीआई के पास जो छात्र- छात्रा इस मेले में भाग लेना चाहते है, वह गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है. प्रशिक्षु लगने के लिए गूगल फार्म पर रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.