करिश्मा: करनाल में 24 उंगलियों वाले बच्चे का जन्म, चिकित्सक भी रह गए हैरान

करनाल । हरियाणा के करनाल से कुदरत के करिश्में का एक अनोखा मामला सामने आया है जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल यहां एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के हाथ-पांवों में में ये अंगुलियां देख परिजनों के साथ-साथ डाक्टरों को भी हैरत में डाल दिया. सभी इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं और बच्चे को देखने के लिए लोग हस्पताल पहुंच रहे हैं.

corona virus doctor image
यह मामला कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र से हैं जहां रचना नाम की एक महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई. महिला ने नॉर्मल रुप से बच्चे को जन्म दिया. लेकिन यहां तैनात डाक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने बेबी केयर लें जाकर बच्चे की जांच की . डाक्टरों ने देखा कि बच्चे के दोनों हाथों व दोनों पांवों में 6-6 अगुलियां थी. डाक्टरों ने तुरंत परिजनों को भी इस बात से अवगत कराया तो वे भी हैरान रह गए. आसपास के मरीजों व तिमारदारों को जब इस बात की खबर लगी तो सभी बच्चे को देखने पहुंचे.

बच्चे के हाथ में छः उंगलियां

वहीं बच्चे को जन्म देने वाली मां ने बताया कि उनका पहले करीब पांच वर्ष का एक बेटा है और उसके भी एक हाथ की छः उंगलियां हैं. लेकिन उन्होंने पहले कभी इस तरह की बात नहीं सुनी थी कि दोनों हाथ व दोनों पांवों में भी 6-6 उंगलियां हों सकतीं हैं. महिला ने कहा कि यह सब भगवान की माया है और वे इससे बेहद खुश हैं.

डाक्टर बोलें,नही देखा ऐसा चमत्कार

वहीं डॉ शशि बाला का कहना है कि उनके 20 वर्ष के कैरियर में आज तक एक भी ऐसे बच्चे ने जन्म नही लिया हैं, जिसके हाथ-पांव में इतनी उंगलियां हों. उन्होंने कहा कि यह भगवान का करिश्मा है . डिलीवरी नॉर्मल हुई है और मां-बेटा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस बच्चे को देख स्टाफ व परिवार के अलावा दूसरे मरीज व उनके साथ आए तिमारदार भी आश्चर्यचकित रह गए. अब गांव से भी बच्चे को देखने के लिए लोग आ रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.