करनाल में कावड़ियों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 1 की मौत, 8 की हालत गंभीर

करनाल | हरियाणा के करनाल से होकर हरिद्वार में डाक कांवड़ लेने जा रहे शिव भगवान के भक्तों की पिकअप को एक ट्रक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. जिसके चलते एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई (PGI) में रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Accident New

नेशनल हाइवे 152 D पर हुआ बड़ा हादसा

दरअसल, सोमवार की रात 11 बजकर करीब 55 मिनट पर असंद के गांव राहड़ा के पास शिव भगवान के भक्त कांवड़ियों की पिकअप को नारनौल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार में ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके चलते एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई जबकि 8 कांवड़िये अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग वहाँ पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हताहत हुए कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ पर  चिकित्सकों ने मोनू कांवड़िये को मृत घोषित कर दिया जबकि कृष्ण, सचिन, साहिल, संदीप, दीपक और मनीष को PGI रोहतक रैफर कर दिया.

पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया मृतक

असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक तथा कांवड़ियों की पिकअप को  मौके से जब्त कर लिया है. ट्रक चालक अभी फरार बताया जा रहा है. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है जबकि मृतक का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

पिता की पहले ही हो चुकी मौत

मृतक मोनू की उम्र करीब 25 साल थी, उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी. उसके पिता सुरेश की छह साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी. अब परिवार में उनकी 55 वर्षीय मां और 21 वर्षीय छोटा भाई है. मां और भाई का रो- रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

ये जा रहे थे कावड़ लेने

महम के बलंबा गांव निवासी दीपक अपने परिवार के सदस्य मोनू, सचिन, साहिल, कृष्ण, संदीप, दीपक, मनीष, मनीष पुत्र बल्लड़, सोनू, रिटौली निवासी आकाश, सोनू, चरखी दादरी निवासी राजेश, विजय और बरवाला निवासी राहुल पिकअप में सवार होकर वे गांव बलम्बा से हरिद्वार चौकी कांवर लेने जा रहे थे.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts