खुशखबरी: नए साल पर खाटूश्याम के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

कुरूक्षेत्र | खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने नए साल पर 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है. ये ट्रेनें 29 दिसंबर को कुरूक्षेत्र व दिल्ली से संचालित होगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नई साल पर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है ताकि आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके.

Indian Railway Train

खाटूश्याम के लिए स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09711, कुरूक्षेत्र- फुलेरा स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुरूक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09712, फुलेरा- कुरूक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक फुलेरा से सुबह 09.50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 12 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 14 रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

फुलेरा- शकूर बस्ती- फुलेरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09713, फुलेरा- शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक फुलेरा से सुबह 10.40 बजे संचालित होकर शाम साढ़े 4 बजे शकूर बस्ती स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09714, शकूर बस्ती- फुलेरा स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक शकूर बस्ती से शाम 7 बजे रवाना होकर रात ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 12 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 14 रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.