सीएम खट्टर की कुरुक्षेत्र को बड़ी सौगात, करोड़ों की इन परियोजनाओं को दी मंजूरी

कुरुक्षेत्र | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में श्री कृष्ण की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया. साथ ही सीएम खट्टर ने 4 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कुरुक्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है.

Haryana CM Press Conference

ये है परियोजनाए

  • मोगा नंबर 17940 एल पबनाना डिस्ट्रीब्यूटरी, 7515 आर पिंडासरी माइंडर, 16700 एल पहाडपुर माइनर, 17140 आर पहाडपुर माइनर- 1710.46 लाख
  • नरवाना ब्रांच की आरडी 271741 व एसवाईएल किमी 33.842 पर पुलों के पुन निर्माण- 631.51 लाख
  • नरवाना ब्रांच की आरडी 307800, व एसवाईएल किमी 44.817 पर बनाए वाला पुल – 545 लाख
  • एसवाईएल एल किमी आरडी 26.435 पर पुल का निर्माण- 324.44 लाख

आरएसएस प्रमुख और राज्यपाल भी रहे मौजूद

बता दें कि कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर की पावन धरा पर कल शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ. यह अद्भुत प्रतिमा 40 फुट ऊंची तथा 35 टन वजनी है.इस विराट स्वरूप में भगवान श्री कृष्ण के 9 स्वरूपों को दर्शाया गया है.

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अध्यक्ष, गीता ज्ञान संस्थान स्वामी ज्ञानानंद महाराज की उपस्थिति में गीता ज्ञान संस्थान से वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर प्रतिमा का लोकार्पण किया.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!