कुरुक्षेत्र | हरियाणा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), प्रोफेशनल, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोसों के विद्यार्थियों के लिए एक अहम घोषणा की है. कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तरफ से ऐलान करते हुए छात्रों को विशेष मर्सी चांस परीक्षा (स्पेशल मसी चांस) की अनुमति दी गयी है. यह फैसला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा पर हुआ है.
विद्यार्थियों को मिला स्पेशल मर्सी चांस
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने जानकारी दी कि यह स्पेशल मर्सी चांस उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है जिन्होंने अपने निर्धारित सभी अवसरों (री अपियर, कम्पार्टमेंट या इम्पूवमेंट) का इस्तेमाल कर लिया था और अब तक अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे. डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 1990- 91 से 2004- 2005 तक के सत्रों में नॉमिनेटेड विद्यार्थियों को 30,000 रुपये के अतिरिक्त शुल्क के साथ सामान्य परीक्षा शुल्क देना अनिवार्य रहेगा.
ऑनलाइन करें अप्लाई
2005- 2006 से 2014- 2015 सेशन के विद्यार्थियों को 25,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. 2015- 2016 सेशन में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 20,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त, सामान्य परीक्षा शुल्क भी चुकाना होगा. सभी विद्यार्थी अपने आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कर पायेंगे.
विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपने अंतिम अध्ययन किए गए कॉलेज, विभाग या संस्थान के माध्यम से अप्लाई करना होगा. प्रारंभिक शुल्क जमा करने के बाद कॉलेज की तरफ से छात्रों की पात्रता चेक की जाएगी. जो भी छात्र पात्र पाए जाएंगे उन विद्यार्थियों के लिए शेप शुल्क की जानकारी उनके छात्र लॉगिन और कॉलेज लॉगिन में प्रदर्शित की जाएगी. यह संबंधित कॉलेज/विभाग की तरफ से ऑनलाइन ही जमा कराना होगा.
लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार होगी परीक्षा
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सुधार (इम्पूवमेंट) परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को फिलहाल जो पाठ्यक्रम है(करेंट सिलेबस) के अनुसार परीक्षा देनी होगी. अगर किसी विषय का नाम या संरचना बदल चुकी है, तो परीक्षा पुराने सिलेबस के अनुसार आयोजित होगी. स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाएं विषम सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षाएं (री अपीयर अतिरिक्त / कम्पार्टमेंट/ इम्पूवमेंट) दिसंबर 2025/जनवरी 2026 में होंगी.
कुछ विद्यार्थी रहेंगे अपात्र
नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि बीए (वन सिटिंग) पाठ्यक्रम के स्टूडेंट्स इस विशेष मर्सी चांस के अंतर्गत नहीं आएंगे. इसके अतिरिक्त जिन पुराने पाठ्यक्रमों का सिलेबस वर्तमान में मौजूद नहीं है, उन विषयों के विद्यार्थी भी इस मौके का लाभ नहीं मिलेगा. इस बारे में विस्तृत तिथियां, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस और शुल्क भुगतान का शेड्यूल जल्दी ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
