इस बार श्रीलंका में मनाया जाएगा गीता महोत्सव, 7 दिनों तक होगा आयोजन

कुरूक्षेत्र | कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव 2024 (Gita Mahotsav 2024) का आयोजन करेगा. यह महोत्सव 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे कि महोत्सव का आयोजन श्रीलंका के किस शहर में किया जाएगा.

Gita Mahotsav

श्रीलंका ने रखा था प्रस्ताव

बता दें कि महोत्सव के दौरान आए श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुर विक्रमनायके ने भी अपने यहां गीता महोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुर विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि की प्रशंसा की और ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की. इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका भागीदार देश था.

केडीबी की 3 सदस्यीय टीम गई श्रीलंका

श्रीलंकाई नागरिकों को भी इन शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा. अब केडीबी की तीन सदस्यीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है. इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया में भी गीता महोत्सव मनाया जा चुका है.

महोत्सव के स्वरूप पर होगी चर्चा

कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थयात्रा निगरानी समिति के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि सरकार श्रीलंका में जिस स्थान पर गीता महोत्सव का आयोजन करेगी, उसका अवलोकन किया जाएगा. वहां महोत्सव के स्वरूप पर चर्चा की जाएगी और उसी के अनुरूप तैयारियां की जाएंगी. केडीबी की तीन सदस्यीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है. तैयारी की जा रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.