हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए कर दी बड़ी घोषणा, अब मिलेगा ये फायदा

कुरुक्षेत्र | हरियाणा कुश्ती दंगल के समापन समारोह के अवसर पर कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र 2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपए का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है. इसके अलावा, 3 सर्वश्रेष्ठ अखाड़े को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रूपए की राशि भी दी जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुश्ती दंगल के विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

Nayab Singh Saini

बनाए गए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’

CM सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाए गए हैं, जिसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए हैं. सरकार ने 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के अलावा ग्रुप A से लेकर ग्रुप D के पदों की भर्ती में खिलाड़ियों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी किया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन राशि हरियाणा में ही दी जाती है. यहाँ अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड रुपए के नगद पुरस्कार दिए जा चुके हैं.

विद्यार्थियों को दी जा रही छात्रवृत्तियां

जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होता है, ऐसे 298 खिलाड़ियों को भी मानदेय दिया जा रहा है. जो खिलाड़ी राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तथा पदक जीतते हैं, ऐसे विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां भी दी जा रही हैं. साल 2014 से लेकर अब तक ऐसे 29,000 से भी ज्यादा विद्यार्थियों को 53 करोड़ 45 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं देने के लिए मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है.

प्रदेश की 1,489 खेल नर्सरियों में 37,225 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1,500 रुपए और 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को ₹2000 हर महीने दिए जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts