हरियाणा की मंडियों में औने- पौने दामों पर बिक रही सरसों, जानें किसानों को क्या मिल रहा भाव?

कुरुक्षेत्र | हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर अनाज मंडी की बात करें तो यहां किसानों ने सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि MSP पर फसल बिक्री नहीं होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

mustered mandi sarso

MSP से कम मिल रहा भाव

थानेसर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे एक किसान ने बताया कि सरकार ने सरसों की MSP 6,200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की हुई है लेकिन यहां उनकी काली सरसों की फसल 5,500 से 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं. किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपए का घाटा हो रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीदने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. यहां सरकार द्वारा खरीद सेंटर भी नहीं बनाया गया है. किसान औने- पौने दामों पर अपनी फसल बेचने पर मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शाहबाद और लाडवा मंडी की तर्ज पर थानेसर अनाज मंडी में भी सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जानी चाहिए ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित भाव मिल सके.

MSP से ऊपर बिकी पीली सरसों

मंडी में पीली सरसों लेकर पहुंचे एक किसान ने बताया कि पीली सरसों का भाव 7,500 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है. मंडी के एक आढ़ती ने बताया कि काली और पीली सरसों के भाव में दिन- रात का अंतर दिखाई दे रहा है जहां काली सरसों MSP 6,200 रुपए प्रति क्विंटल से कम 5800- 5900 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं. वहीं, पीली सरसों MSP से ज्यादा 7,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.