कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के नाम अब एक और ख्याति जुड़ने वाली है. इस शहर को धार्मिक नगरी के तौर पर तो जाना जाता ही है, जो की ऐतिहासिक रूप से अपना काफी महत्व रखता है, लेकिन अब इसकी पहचान योग से भी होने वाली है. आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 जून को जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह होगा वह केवल आयोजन मात्र नहीं बल्कि महाकुंभ के रूप में एक नई ईबारत लिखेगा.
ऐतिहासिक आयोजन
मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने जानकारी दी की 21 जून को हम योग दिवस के रूप में मनाएंगे. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कुरुक्षेत्र में योग गुरु रामदेव महाराज के साथ हमें भी योग करने का मौका मिल पाएगा. इस दिन लाखों की संख्या में लोग उनके मार्गदर्शन में योग करेंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं कुरुक्षेत्र के हर घर से अनुरोध करूंगा.
Chief Minister Sh @NayabSainiBJP addressed a meeting at Kurukshetra’s Multi Art Cultural Centre, stating that with Swachhata & Yoga, India will move swiftly toward the dream of Viksit Bharat. Preparations for #InternationalYogaDay2025 began on May 27 with a cleanliness drive. pic.twitter.com/WBsmsWgY56
— DPR Haryana (@DiprHaryana) June 8, 2025
लेंगे योग का संकल्प
इससे पहले 27 मई को हमने इसका शुभारंभ कर दिया था. इस काम में अलग- अलग विभाग और संस्थाएं भी जुटी हुई हैं. आम जनता 21 जून की सुबह 4:00 बजे ब्रह्म सरोवर पहुंचकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें. बताते चलें कि अबकी बार 21 जून को आयोजित होने वाले इस अवसर पर ब्रह्मा सरोवर और मेला ग्राउंड में एक साथ एक लाख से ज्यादा योग साधक इकट्ठा होंगे, जिसकी तैयारी को लेकर प्रशासन पुख्ता प्रबंध किए हैं.
