हरियाणा में अगले 4 दिनों तक रहेगी गर्मी, फिर करवट लेगा मौसम

चंडीगढ़ । हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा. दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

BARISH 2

मौसम में परिवर्तन जारी, मौसम बना रहेगा साफ 

28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सोमवार को मौसम साफ रहा. जिसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सामान्य तापमान से 4 डिग्री तापमान ज्यादा रहा. इसके अलावा रात के तापमान मे भी वृद्धि हुई. शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया. इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले रविवार को शाम का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

धुंध के कारण दृश्यता रही कम 

हिसार जिले में रविवार सुबह 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रविवार सुबह धुंध के कारण 30 मीटर की दृश्यता रही. पिछले दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. किसानों को सलाह देते हुए कृषि विभाग ने कहा कि मौसम शुष्क रहने और दिन के तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों, सब्जी और फलों व पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई की आवश्यकता है. अनुकूल मौसम बने रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहूं चना और सरसों की फसलों व सब्जियों में कीटों के रोगों की निगरानी करते रहे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.