कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु व्यापक कार्य योजना तैयार, आशा वर्करों द्वारा किया जाएगा सर्वे

हिसार | जिले में कोरोना संक्रमण चरम सीमा पर पहुंच गया है. जिला प्रशासन हिसार में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहा है. इसी के चलते जिले में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है. तैयार की गई इन व्यापक कार्य योजनाओं के अंतर्गत आशा वर्कर अगले दो दिनों में घर घर जाएंगी और खांसी, सर्दी, बुखार व जुखाम आदि बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान की जाएगी और सर्वे पूरा किया जाएगा. यह अभियान हिसार के किसी एक इलाके में नहीं बल्कि पूरे हिसार जिले में चलाया जाएगा.

CORONA BOARD

नागरिकों से सही जानकारी देने और सहयोग की अपील

हिसार उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि सभी हिसार वासियों के हितों के लिए ही आशा वर्करों द्वारा यह सर्वे कराया जा रहा है. इसलिए हिसार के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि सभी लोग सर्वे के दौरान सही जानकारियां दें और आशा वर्करों का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के सक्रिय मामलों की पहचान हो पाएगी, उतना ही जल्दी कोरोना की फैलती महामारी पर अंकुश लगाया जा सकेगा.

संक्रमण के लक्षण मिलते ही किया जाएगा क्वॉरेंटाइन

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे उसी समय आइसोलेट और क्वॉरेंटाइन किया जाना उसके पूरे परिवार और उसके आस-पड़ोस के लोगों के हितों में हैं. इसके अलावा हिसार प्रशासन की इस पहल के पश्चात कोरोना मरीजों का इलाज भी शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा. इससे कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मृत्यु का खतरा भी बहुत कम हो जाएगा और मृत्यु दर भी कम होगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts