Weather Update: राज्य में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी कम

Weather Update | उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. कश्मीर में ठंड की स्थिति में मामूली सुधार हुआ क्योंकि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है.

Webp.net compress image 23

कोहरा छाने के कारण दृश्यता घट गई

मौसम विभाग ने शनिवार से 2 दिन तक हल्की बर्फबारी की आशंका जताई है. भारत मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने के कारण गुरुवार को कई इलाके की दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई. दिल्ली में अगले 2 दिनों तक शीतलहर चलने तथा तापमान के शुक्रवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. विभाग ने कहा है कि इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना.

 इन इलाकों में पड़ रही है जबरदस्त ठंड

अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और सामान्य से 4. 5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी द्वारा शीतलहर की घोषणा की जाती है. इस मौसम में सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.इसके अलावा पंजाब में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट बठिंडा अमृतसर पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.6, 4.8, 5. 6 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

इसी बीच हरियाणा के अंबाला करनाल नारनौल रोहतक भिवानी और शिक्षा में भी रात का तापमान 5.7, 2.9, 4.6, 5.2, और 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो सामान्य तापमान से कम है. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि करनाल अमृतसर लुधियाना और पटियाला समेत कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगी.

हिमाचल प्रदेश के केलांग कल्पा और मंडी में तापमान शून्य से नीचे चला गया. मौसम केंद्र शिमला के निर्देशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आदिवासी जिला लाहौल स्पीति का प्रशासनिक केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा,जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के काल्पा में शून्य से 2.2 कम और मंडी में 1 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मनाली डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश 4.3 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 राजस्थान में भी रिकॉर्ड की गई , तापमान में कमी

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होने से लोगों को ठंड में कुछ राहत मिली है. राज्य में बुधवार की रात सबसे कम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वहीं मैदानी इलाकों में चूरू में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसी तरह बुधवार की रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सिकरी और गंगानगर में 6.0 डिग्री भीलवाड़ा में 6. 5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी बीच राज्य में दिन का तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!