Flipkart Black Friday Sale के ऑफर ने मचाया तहलका, IPhone 12 मिल रहा है इतनी सस्ती कीमतों पर

नई दिल्ली । ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस समय फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राईडे सेल चल रही है. बता दें कि इस सेल में आपको हर ब्रांड के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है. साथ ही एक्सचेंज ऑफर, बैंक ऑफर, पार्टनर ऑफर और कैशबैक के मौके भी मिल रहे हैं.

Flipkart Sale

आज हम आपको एप्पल के iPhone 12 की एक डील के बारे में बताएंगे, जिसमे आपको भारी छूट मिल सकती है. हम आईफोन 12 के 128 जीबी वाले वैरिंएट की बात कर रहे हैं. इस फोन की कीमत ₹70900 है. 11% की छूट के बाद आप इस फोन को ₹62999 में खरीद सकते हैं. यदि आप इस फोन के लिए एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5%डिस्काउंट यानी कि ₹3150 का कैशबैक मिलेगा.

कुल मिलाकर आईफोन पर ऐसे पाए 25000 तक की छूट

आईफोन 12 को आप ₹70,900 की जगह ₹59,849 में भी खरीद सकते हैं. इस फोन पर आपको ₹11051 की छूट मिल रही है. वहीं इसके अलावा अगर आप आईफोन 12 को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदना चाहते है तो आप ₹14250 तक की बचत कर सकते हैं. इस प्रकार यदि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो कुल मिलाकर आप इस फोन पर ₹25301 की छूट ले सकते हैं. जिसके बाद  इस फोन की कीमत घटकर ₹45,599 हो जाती है. आईफोन 12 के 128GB वेरिएंट वाले फोन की बात करें तो A14 बायोनिक चिप पर काम करने वाले इस आईफोन में आपको डबल रीयर कैमरा सेटअप मिलेगा.

यह भी पढ़े -  महंगाई की नई मार, रसोई से बाथरूम तक बढ़े इन चीजों के दाम

जिसमें दोनों सेंसर 12mp के साथ है. साथ ही सेल्फी खींचने और वीडियो बनाने के लिए भी 12mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5G सेवाओं को सपोर्ट करने वाला एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटीना एक्सडीआर डिसप्ले के साथ आता है. यदि आप इस फोन को खरीदते हैं तो इसके डिब्बे में आपको फोन, यूएसबी टाइप सी वाला लाइटनिंग, केबल और फोन के कागजात मिलेंगे. यह सेल केवल आज 30 नवंबर तक ही चलेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.