महेंद्रगढ़ के अटेली में वाहन चालकों की हुई मौज, साढ़े 7 करोड़ रुपए की नई सड़कों का मिला तोहफा

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा क्षेत्र को नई सड़कों का तोहफा मिला है. इन सड़क मार्गों को चकाचक बनाने पर 7.42 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी और अगले 6 महीने में इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

Road

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों की आबादी को आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

महेंद्रगढ़ में इन सड़कों का होगा निर्माण

आरती राव ने बताया कि धनौंदा से सीहोर तथा सुंदरह से बवानियां तक नई सड़क बनाई जायेगी और इनके निर्माण पर कुल 430.13 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी. इन सड़कों की हालत सुधरने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालयों, सरकारी दफ्तरों, बाजार, स्कूल-कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचना आसान व सुरक्षित हो जाएगा.

इसी तरह पोता (पीडब्ल्यूडी रोड) से बाबा कौशल दास मंदिर तथा पोता से उच्चत तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस कार्य पर करीब 312 लाख रुपए खर्च होंगे. यह सड़कें धार्मिक स्थलों, कृषि भूमि और ग्रामीण बस्तियों को आपस में जोड़ने का काम करेगी जिससे आवाजाही सुगम होगी और लोगों के लिए सफर करना सुरक्षित होगा.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

समग्र विकास के लिए अच्छी सड़कें महत्वपूर्ण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग किसी भी इलाके के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी विकास की मजबूत कड़ी होती है. सड़कों की स्थिति अच्छी हो, तो कृषि उत्पादों को मंडी में ले जाना आसान हो जाता है. छात्रों के लिए स्कूल- कॉलेजों की डगर आसान व सुरक्षित हो जाती है. यदि किसी इलाके से हाइवे और एक्सप्रेसवे गुजरते हैं, तो वहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की संभावना ज्यादा बन जाती है, जिससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होते है.

ग्रामीण विकास को समग्र रूप से गति देने में अच्छी सड़कें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में ढांचागत सुविधाओं में अमुल बदलाव देखने को मिला है. खासकर दक्षिण हरियाणा को कई नए हाइवे की सौगात मिली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.