महेंद्रगढ़ की बेटी सपना ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, UP में अस्टिटेंट कमिश्नर के पद पर हुआ चयन

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि यहां के गांव मांदी की बेटी सपना यादव ने अपनी मेहनत और समर्पण से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उसने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विसेज कमीशन (UPPSC) की PCS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8वीं रैंक प्राप्त की और उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद के लिए हुआ है. सपना की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार वालों को उन पर गर्व है.

Mahendragarh Sapna

सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य

सपना यादव ने प्रारंभिक शिक्षा गांव मांदी के स्कूल से प्राप्त की, यहां उन्होंने 5वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद नारनौल के DAV स्कूल से छठी से 12वीं तक की शिक्षा हासिल की. इसके बाद, उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया. उन्होंने अपना सारा ध्यान अपने सपने को पूरा करने में लगा दिया और दिल्ली में रहकर तैयारी की. लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने UPPSC परीक्षा में सफलता हासिल की और असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया.

यह भी पढ़े -  Pooja College Kurukshetra Jobs: पूजा कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुरूक्षेत्र में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखें सारी जानकारी

मेहनत और लग्न से हासिल की उपलब्धि

UPPSC परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. इसमें सफलता हासिल करना आसान बात नहीं है. ऐसे में सपना यादव ने 8वीं रैंक प्राप्त करके अपनी मेहनत का सबूत दिया है. शुरूआत में सपना ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उसने हार नहीं मानी. परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास के बल पर उसने यह उपलब्धि हासिल की.

सपना यादव की यह कामयाबी सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. सपना क्षेत्र की सफलता बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है. उनकी कहानी संदेश देती है कि मेहनत और लग्न से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है और हर बाधा को हराया जा सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.