रूट डायवर्ट के चलते दक्षिण हरियाणा से होकर गुजरेगी कई सुपरफास्ट ट्रेनें, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- अलवर रेलवे लाइन पर बावल- करनावास- अनाजमंडी रेवाड़ी स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते कई सुपरफास्ट ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.

Train Railways

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

  • जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर को जयपुर से रवाना होकर अलवर तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन अलवर- रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. इसी तारीख को रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से चलेगी.
  • बाड़मेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिसंबर को बाड़मेर से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी और इस दौरान बीच रास्ते यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • जम्मूतवी- बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को जम्मूतवी से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी और इस दौरान बीच रास्ते यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • बरेली- भुज सुपरफास्ट ट्रेन 10 दिसंबर को बरेली से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी और इस दौरान बीच रास्ते यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीम का थाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • किशनगंज- अजमेर ट्रेन 9 दिसंबर को किशनगंज से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी और इस दौरान बीच रास्ते यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीम का थाना, एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत ट्रेन 10 दिसंबर को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी और रेवाड़ी स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी. दिल्ली सराय- भुज रेलसेवा जो 10 दिसंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.