हरियाणा सरकार ने कर दी मौज, इस महीने से राशन डिपो पर मिलेगा यह लाभ

नारनौल | अब मई के महीने से हरियाणा के नारनौल जिले में राशन डिपो पर बाजरे के स्थान पर गेहूं का वितरण किया जाएगा. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गर्मी को देखते हुए बाजरे की सप्लाई को बंद कर दिया गया है. मई के महीने में विभाग द्वारा 22 हजार 263 क्विंटल 30 किलोग्राम गेहूं का वितरण किया जाएगा. इस कड़ी में गेहूं के उठान का कार्य पूरा हो चुका है और डिपो होल्डरों पर गेहूं, चीनी और सरसों के तेल की सप्लाई करके वितरण का काम भी शुरू कर दिया गया है. अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक सभी डिपो पर वितरण का कार्य पूरा हो जाएगा.

Ration Depot

राशन कार्ड के अनुसार होता है राशन का वितरण

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार हर महीने गरीबों को राशन डिपो के जरिए राशन प्रदान करती है. इसके लिए गुलाबी और पीले राशन कार्ड बनाए गए हैं. गुलाबी कार्ड अंत्योदय योजना और पीला कार्ड बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए बनाए गए हैं. अब जिन कार्ड धारकों के पास गुलाबी कार्ड हैं, उन्हें 35 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा. इससे पहले 24 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम गेहूं दिया जा रहा था.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

जिनके पास पीला राशन कार्ड है, उन्हें प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा. इससे पहले इन्हें 3 किलोग्राम बाजरा और 2 किलोग्राम गेहूं दिया जा रहा था. इसके साथ दोनों प्रकार के कार्ड धारकों को 1 किलोग्राम चीनी और 2 लीटर सरसों का तेल भी दिया जाएगा.

गर्मियों में बाजरा नहीं है उपयुक्त

बता दें कि बाजरे को गर्म माना जाता है जिस कारण गर्मियों में इसका सेवन बहुत कम किया जाता है. इसके अलावा पशुपालक भी गर्मी के मौसम में बाजरे का इस्तेमाल नहीं करते. जिले के कुल 1,85,774 लाभार्थियों को इस महीने राशन दिया जाएगा, जिसमें से 17,231 गुलाबी कार्ड धारक हैं और 1,68,543 पीले राशन कार्ड धारक शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts