दक्षिण हरियाणा में IIT खुलने की जगी उम्मीद, 2 गांवों ने बिना शर्त फ्री जमीन देने का रखा प्रस्ताव

महेन्द्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रविवार को महेन्द्रगढ़ जिले के गांव पाली के माता सती मंदिर में एक जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें गांव पाली व खुडाना की पंचायत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के लिए नि:शुल्क जमीन देने की बात कही है. इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी.

IIT Haryana

बिना किसी शर्त के जमीन देगी दोनों पंचायतें

केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में IIT खोलने का प्रस्ताव रखा गया है जिसके लिए विभिन्न जिलों में जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में प्रदेश में स्थापित होने वाली एकमात्र IIT को महेन्द्रगढ़ जिले में स्थापित करने की कोशिशें तेज हो गई है. गत दिनों केंद्र सरकार द्वारा जिला उपायुक्त को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद जिले के गांव पाली व खुडाना की पंचायतों ने IIT के लिए निशुल्क व बिना किसी शर्त के जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेज दिया है.

क्षेत्र में IIT खोलने के मुद्दे को लेकर हुई पंचायत में दोनों गांवों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और IIT की स्थापना को इलाके के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. पाली व खुडाना के सरपंचों ने बताया कि दोनों गांवों की ओर से बिना किसी शर्त के निशुल्क जमीन देने की बात कही गई हैं, ताकि IIT की स्थापना का रास्ता साफ हो सकें. उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक सुनहरा मौका बताया. इससे न केवल शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी बल्कि हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की ITI में दाखिले का शेड्यूल जारी, फटाफट इन दस्तावेजों को करले तैयार

गौरव की बात

पंचायत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि यदि यहां IIT स्थापित होती है, तो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी. स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे. पंचायत में उपस्थित लोगों ने इस मांग को और ज्यादा मजबूत करने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित कर केंद्र सरकार से संपर्क साधने की रणनीति बनाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.