पेरिस पैरालंपिक में छाए हरियाणवी, नारनौल की बहू मोना अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महेंद्रगढ़ | खेल मैदान की बात करें तो हरियाणा के खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर रहता है. इस बात को सूबे के खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक की तरह ही अब पेरिस पैरालंपिक (Paralympics Games Paris) में भी सच साबित कर रहे हैं. पेरिस पैरालंपिक गेम्स के दूसरे दिन भारत की झोली में 4 पदक आए, जिनमें से 2 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहें.

Mona Agrwal

नारनौल की बहू ने बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव

पैरिस पैरालंपिक गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल इवेंट में महेंद्रगढ़ जिले के लिए ओलम्पिक व पैरालंपिक गेम्स में पदक का सूखा खत्म करते हुए मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. मोना मूलरूप से नांगल चौधरी के गांव कालबा की पुत्रवधू है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ जयपुर रहती है.

गांव के लिए ऐतिहासिक दिन

खिलाड़ियों की बादशाहत की बदौलत अग्रणी रहने वाले हरियाणा राज्य में जिला महेंद्रगढ़ खेल प्रतिभाओं के मामले में सदैव ही निचले पायदान पर रहा है, लेकिन मोना अग्रवाल ने पैरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर महेंद्रगढ़ जिले को देश- प्रदेश में नई पहचान दिलाई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

लड्डू बांटकर मनाई खुशी

कालबा गांव के पूर्व सरपंच सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि गांव की बहू द्वारा पैरिस पैरालंपिक जैसे बड़े स्तर पर पदक जीतना गांव के लिए ऐतिहासिक हो गया है. पूरे गांव में खुशी की लहर छाई हुई है. मोना ने विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो हमारे लिए गर्व की बात है. ग्रामीणों ने इस विशेष उपलब्धि पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.