IGU मीरपुर में दाखिले का मौका, 23 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन; 28 को होगी फिजिकल काउंसलिंग

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन विद्यार्थियों ने अब तक दाखिले की दौड़ में कदम नहीं रखा है, उनके पास अब भी मौका है. विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सों में आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 23 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं.

IGU Meerpur

आईजीयू प्रशासन ने साफ किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन करना ही काफी नहीं होगा. छात्रों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी.

मेरिट के आधार पर होगा चयन

दाखिले के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा. विश्वविद्यालय 25 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जिसमें पात्र और शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के नाम होंगे. इसके बाद 28 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिला प्रक्रिया, पात्रता, सीटों की उपलब्धता और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

करें अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या दस्तावेज संबंधी चूक से दाखिला न रुके. यहां विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन, पत्रकारिता, समाजशास्त्र सहित कई प्रमुख विषयों में कोर्स संचालित होते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.