दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा लंबी दूरी की ट्रेनों का तोहफा, इस रेल लाइन का होगा दोहरीकरण

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि रेवाड़ी से फुलेरा तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा. पहले चरण में कुंड से नारनौल तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को पूरा कर लिया गया है जबकि दूसरे चरण में कुंड से रेवाड़ी हिस्से पर जल्द ही काम शुरू होगा. इसके बाद आगामी चरण में नारनौल से फुलेरा तक दोहरीकरण कार्य को पूरा किया जाएगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को धरातल पर अमलीजामा पहनाने में लगभग एक साल का समय लग सकता है.

Railway Line Track 1

दोहरीकरण से मिलेगा तगड़ा फायदा

वर्तमान समय में नारनौल से राजस्थान के फुलेरा तक सिंगल रेल लाइन हैं. जिसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए ठहराव करना पड़ता है जिससे सफर तय करने में समय ज्यादा लगता है. वहीं, ट्रेनों की संख्या भी सीमित रहती है. रेवाड़ी से फुलेरा रेल लाइन की लंबाई लगभग 220 किलोमीटर हैं, ऐसे में रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल संचालन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

यह रेल लाइन रेवाड़ी- नारनौल- रींगस को फुलेरा से कनेक्टिविटी देती है. ऐसे में दोहरीकरण कार्य पूरा होने पर गुजरात और राजस्थान से दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें इसी मार्ग से चलाई जा सकेगी. इससे वैकल्पिक रूट्स पर ट्रैफिक दबाव घटेगा और ट्रेनों की समय पर संचालन की क्षमता और ज्यादा बेहतर हो जाएगी.

लंबी दूरी की चलेगी ट्रेनें

रेलवे के SSP इंचार्ज ने बताया कि पहले चरण का कार्य जोरों पर है और उसके पूरा होते ही दूसरे चरण के कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इस रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के पूरा होने पर नारनौल और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अधिक ट्रेन सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यात्रा समय में कमी आएगी. इस रूट पर दिल्ली से राजस्थान और गुजरात के लिए चलने वाली ट्रेनों का संचालन होगा जिसका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.