दिल्ली में 23 नई सेवाएं हुईं समयबद्ध, दुकान पंजीकरण से शूटिंग परमिट तक मिलेगी राहत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी की दिल्ली सरकार ने नागरिकों और कारोबारियों को राहत देते हुए 23 नई सेवाओं को समयबद्ध सेवा वितरण व्यवस्था में शामिल कर लिया है. अब दुकान पंजीकरण, बिजली और सीवेज कनेक्शन, होटल पंजीकरण तथा फिल्म शूटिंग की अनुमति जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे. दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड डिलीवरी ऑफ सर्विसेज एक्ट, 2011 के तहत पहले से विभिन्न विभागों, दिल्ली नगर निगम और अन्य निकायों की करीब 500 सेवाएं तय समय सीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं. अब सरकार ने इसमें 23 अतिरिक्त सेवाओं को भी शामिल करने का फैसला लिया है.

SWEET SHOP

नई व्यवस्था के तहत दुकान खोलने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कई मामलों में आवेदन प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी.

दिल्ली में 23 नई सेवाएं हुईं समयबद्ध

बिजली कनेक्शन, सीवेज कनेक्शन, होटल पंजीकरण और फिल्म शूटिंग की अनुमति जैसी सेवाएं भी निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से आम नागरिकों के साथ- साथ उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, निर्माण और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि अनुमति, लाइसेंस, पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जैसे महत्वपूर्ण कार्य तय समय सीमा में जारी किए जाएंगे.

देखें लिस्ट

क्र.सं. उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा निर्धारित समय-सीमा
1 दुकान पंजीकरण एक दिन
2 सीवर कनेक्शन 15 दिन
3 फिल्म शूटिंग की अनुमति 15 दिन
4 बिजली मीटर से संबंधित आवेदन और कनेक्शन समझौते की प्रक्रिया 60 दिन
5 दुकानों, औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले तौल-माप उपकरणों का पंजीकरण का कार्य 45 दिन
6 फैक्ट्री योजना स्वीकृति 15 दिन
7 बैटरी अपशिष्ट के संग्रहण, भंडारण, परिवहन एवं पुनर्चक्रण के लिए आवश्यक प्राधिकरण पत्र 15 दिन
8 वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों का पंजीकरण तथा मनोरंजन पार्क संचालन की सहमति 60 दिन
9 खाद्य व्यवसाय के लिए राज्य लाइसेंस के लिए स्थानीय निकाय का एनओसी 60 दिन
10 होटल पंजीकरण या संचालन अनुमति 60 दिन
11 बूचड़खाना लाइसेंस 60 दिन
12 मोबाइल टावर स्थापना की अनुमति 30 दिन
13 निर्माण सामग्री भंडारण की स्वीकृति एक दिन
14 कीटनाशक नियंत्रण संचालन लाइसेंस 21 दिन
15 बिक्री पंजीकरण व बीज लाइसेंस 21 दिन
16 बार लाइसेंस 30 दिन
17 इंडियन मेड फारेन लिकर (IMFL) श्रेणी के ब्रांड/लेबल पंजीकरण 42 दिन
18 फारेन लिकर (FL) श्रेणी के ब्रांड/लेबल पंजीकरण 42 दिन
19 वृक्ष काटने संबंधी अनुमति 60 दिन
20 रोड कटिंग व उससे जुड़े अन्य कार्यों से संबंधित अनुमति 45 दिन
21 बिल्डर पंजीकरण 30 दिन
22 रियल एस्टेट एजेंट पंजीकरण 30 दिन
यह भी पढ़े -  दिल्ली में फुटवियर इंडस्ट्री का महाकुंभ, भारत मंडपम में जुटीं भारत- चीन- ताइवान की कंपनियां

परमिट तक मिलेगी राहत

कारोबार शुरू करने और विभिन्न अनुमतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक आसान हो जाएगी. नई व्यवस्था से दिल्ली में कारोबार करने वाले उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि समयबद्ध सेवाओं से कामकाज की गति बढ़ेगी और प्रशासनिक अड़चनें कम होंगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.